मुंबई, 16 सितंबर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा त्रिशा कर मधु सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस क्लिप में, वह अपने नए गाने 'बथाथा बथाथा' पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में त्रिशा ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जो उन पर बेहद आकर्षक लग रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। कैमरे के सामने, वह गाने के हर बोल पर लिप्सिंक करते हुए बेहतरीन डांस मूव्स भी दिखा रही हैं। उनके एक्सप्रेशन्स दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हो रहे हैं।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में गाने का नाम 'बथाथा बथाथा' लिखा है।
'बथाथा बथाथा' एक मजेदार भोजपुरी गाना है, जिसे राकेश मिश्रा और नेहा राज ने गाया है। इसके बोल बिट्टू मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने में त्रिशा कर मधु ने खुद परफॉर्म किया है और वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है।
त्रिशा कर के इंस्टाग्राम वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा, जबकि अन्य ने उन्हें 'ब्यूटी क्वीन' का टैग दिया।
इससे पहले भी, त्रिशा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने 'जवानी 4 दिन के' पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। इस गाने को श्रृष्टि भारती ने गाया था और इसके बोल इमरान भाई ने लिखे थे। गाने का संगीत अंकुश कुमार ने तैयार किया है और इसे आजाद खान ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
अभिनेत्री त्रिशा कर को 'ए दूल्हा महाराज', 'कमर धके झूलअ', 'नदी बीचे कमरिया डोले', 'पहिले से जुठ बा', 'मन राखा मेहरारू के' और 'छोट बाटे लहंगा चोली' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
You may also like
Asia Cup: फिर से भिड़ेंगे भारत-पाक, भारतीय प्लेइंग इलेवन में होंगे ये दो बदलाव!
20 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी लड़कियां होती हैं 'परफेक्ट वाइफ मटीरियल', जानें कैसा है आपका लाइफ पार्टनर
Government Jobs : राजस्थान में निकली Assistant Professor की बंपर भर्ती, नए नियम और इतने सारे पद, जल्दी देखें
परिवारवाद को संविधान से ऊपर रखती है कांग्रेस : शहजाद पूनावाला